{"_id":"5e0f78b68ebc3e880306148c","slug":"accident-chamba-news-sml319836018","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरू नाला के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरू नाला के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई चोटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत(चंबा)। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर केरू नाला के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह के वक्त हुआ। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल चालक की पहचान गजिंद्र कुमार पुत्र अमर देव निवासी उल्याणू डाकघर लुड्डू तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब जीप पठानकोट से चंबा की तरफ आ रही थी। जैसे ही गाड़ी केरू नाला के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी नाले में गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग, तुन्नू हट्टी बैरियर पर तैनात पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बकलोह पुलिस चौकी, अग्निशमन विभाग और 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया। पुलिस जवानों और लोगों को घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल को कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस से डलहौजी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।