फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Absent candidates will be able to appear for physical examination on 19th

Chamba News: अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 19 को दे सकेंगे शारीरिक परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Absent candidates will be able to appear for physical examination on 19th
चंबा। वन मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे युवाओं को भर्ती का एक और मौका विभाग ने दिया है। इसके लिए 19 फरवरी को अनुपस्थित युवा वन विभाग की चेकपोस्ट करियां में शारीरिक परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए वन विभाग ने सभी अनुपस्थित अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है। वन मंडल चंबा के तहत चल रही वन मित्र की भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थी किसी कारणवश इस भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए। ऐसे युवाओं को दोबारा मौका देने के लिए 19 फरवरी को दोबारा से शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जो किसी न किसी कारणवश शारीरिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। उन्हें 19 फरवरी को दोबारा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed