फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A wooden bridge will be built in Dunali as an additional alternative arrangement.

Chamba News: दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बनेगा लकड़ी का पुल

Thu, 29 Aug 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Aug 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
A wooden bridge will be built in Dunali as an additional alternative arrangement.
चंबा में म​​णिमहेश यात्रा को लेकर निरीक्षण करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।संवाद
चंंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्ग की तुरंत मरम्मत करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दुनाली में अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर निर्मित लकड़ी के पुल को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने, गुई नाला से डिबरी-तोष का गोठ दुनाली पुल तक रास्ते में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त विभिन्न स्थानों को शीघ्र ठीक करने के भी अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हड़सर से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग पर कुछ जगह रास्ते हल्के क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई जगह रास्तों में फिसलन हो गई है। इन क्षतिग्रस्त स्थानों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से क्षेत्र में बारिश हो रही है। इससे रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में हड़सर से मणिमहेश तक लगभग 13 किलोमीटर का पैदल ट्रैक एक कठिन और उच्च पर्वतीय क्षेत्र है। यहां कई बार अचानक मौसम खराब हो जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दुर्गम मार्ग में सफर के दौरान सावधानी बरतें। यात्रा के लिए गर्म कपड़े, लाठी टॉर्च और अन्य आवश्यक वस्तुएं साथ रखें। खराब मौसम के दौरान जहां सुरक्षित हो, वहीं ठहराव करें। यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमार कुलबीर सिंह राणा कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान के अलावा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी तथा जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed