फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A splash of red *chunris*; markets ready to welcome Navaratri.

Chamba News: लाल चुनरियों की बहार, नवरात्र के स्वागत के लिए बाजार तैयार

Sat, 10 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
A splash of red *chunris*; markets ready to welcome Navaratri.
पांच से दो हजार रुपये तक मिल रहीं माता की चुनरियां, पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन

भलेई माता के दरबार में दर्शन की तैयारी, सितारों से सजी चुनरियों और माता के वस्त्रों से सजीं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शारदीय नवरात्र की आहट के साथ चंबा के बाजारों में आस्था की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानों पर सजी लाल चुनरियां, सितारों से दमकते माता के वस्त्र और पूजन सामग्री श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।
नवरात्र की पूजा के लिए लोग अपनी जरूरत के अनुसार सामान जुटाने में लगे हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की चुनरियां उपलब्ध हैं।
नवरात्र के दौरान माता के मंदिरों में चुनरी अर्पित करने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग रंग, आकार और डिजाइन की चुनरियां सजाई हैं। साधारण चुनरियों के साथ सितारों से सजी और आकर्षक सजावट वाली चुनरियां भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार माता के लिए चुनरी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

चुनरी विक्रेता अजय कुमार, किशन चंद, दिलीप कुमार, राजीव कुमार और अमित कुमार ने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हर बजट की चुनरियां रखी गई हैं। नवरात्र के दौरान खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में रेखा देवी, अनीता देवी और कौशल्या देवी ने बताया कि उन्हें शारदीय नवरात्र का इंतजार रहता है। वे परिवार के साथ ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में दर्शन करने की तैयारी कर रही हैं। माता को सितारों से सजी चुनरी अर्पित करना भी उनकी पूजा का हिस्सा है।

चुनरियों के साथ श्रद्धालु नारियल, सेब, केले और अन्य फलों की खरीदारी की तैयारी में भी जुटे हैं। नवरात्र के दौरान माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से त्योहार का माहौल बनने लगा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed