फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A person who was going to bury a dog died after slipping and falling into a ditch.

Chamba News: कुत्ते को दफनाने जा रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत

Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
A person who was going to bury a dog died after slipping and falling into a ditch.
चुवाड़ी (चंबा)। पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसे दफनाने जा रहे व्यक्ति की पैर फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हंसराज पुत्र पुंबा निवासी लाहड़ी भाटी डाकघर परछोड़ तहसील भटियात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लाहड़ी निवासी हंसराज के पालतू कुत्ते की बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मौत हो गई। वह कुत्ते को दफनाने के लिए लाहड़ू से करीबन 200 मीटर आगे चुवाड़ी सड़क पर ले गए। रास्ते में पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरे। व्यक्ति के खाई में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। खाई से निकालकर घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां से हंसराज को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस में उन्हें लेकर टांडा जा रहे थे, लेकिन चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर कालीघार के पास हंसराज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन चुवाड़ी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed