{"_id":"6aa2e0adb5e6a7a3fe0bc5e3","slug":"a-new-door-to-technology-will-open-in-25-government-schools-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196225-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 25 सरकारी स्कूलों में खुलेगा तकनीक का नया दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 25 सरकारी स्कूलों में खुलेगा तकनीक का नया दरवाजा
Thu, 10 Sep 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
ढाई करोड़ की परियोजना से अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब होंगी स्थापित
जिले के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ी और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण चंबा जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब आधुनिक तकनीक से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
परियोजना के तहत स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर, आवश्यक फर्नीचर और ई-शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ तकनीकी ज्ञान हासिल करने और बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अन्य क्षेत्रों के बच्चों के समान शैक्षिक अवसर उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। डिजिटल संसाधनों तक पहुंच विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
परियोजना में चंबा और चुराह के छह-छह, भरमौर के पांच, डलहौजी के चार और भटियात के चार स्कूल शामिल हैं। इनमें करियां, चनेड़, सिल्लाघ्राट, खज्जियार, कोहलारी, कोलका, बैरागढ़, बोंदेरी, चांजू, जस्सौरगढ़, थल्ली, राजनगर, मेहला, गुवां, होली, सुनारा, लयल्ह, ग्रांगर, मंज़ीर, सुंडला, हिमगिरी, तुंडी, होबार, सामोट और रायपुर के स्कूल शामिल हैं।
हर्ष महाजन ने परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार जताया।