Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A modern sports ground will be built in Kharal, a big gift for the youth of six panchayats.

Chamba News: खरल में बनेगा आधुनिक खेल मैदान, छह पंचायतों के युवाओं को बड़ी सौगात

Sun, 14 Dec 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
A modern sports ground will be built in Kharal, a big gift for the youth of six panchayats.
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत खरल के युवाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरसअल, खरल में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक आधुनिक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र की छह से अधिक पंचायतों के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह खेल मैदान ग्रामीण युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि युवाओं को अब खेलने के लिए 30 किलोमीटर दूर बरोटी नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि, अब तक क्षेत्र के युवाओं को खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बरोटी जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की काफी हानि होती थी। अब खेल मैदान के निर्माण से यह समस्या समाप्त होगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

पंचायत सचिव रिंपी शर्मा ने बताया कि खेल मैदान निर्माण के लिए आवश्यक राशि पंचायत को प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान से खरल, सियूला, लिग्गा, दरेकड़ी, खरोठी और पुखरी पंचायतों के युवाओं को लाभ मिलेगा। पंचायत प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि यह खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं के लिए लंबे समय से मांग थी। जो चंबा–कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज एवं स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed