फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A massive crowd began to surge in for the 'Chhota Shahi Snan'.

Chamba News: छोटा शाही स्नान के लिए उमड़ने लगा सैलाब

Fri, 04 Sep 2026 04:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
A massive crowd began to surge in for the 'Chhota Shahi Snan'.
चंबा। छोटा शाही स्नान के लिए भरमौर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब के 200 से अधिक दोपहिया वाहन श्रद्धालुओं को लेकर भरमौर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को डलझील में जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान होगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोककर यात्रा पंजीकरण की जांच की जा रही है। बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दूसरे राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं में छोटा शाही स्नान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से मार्ग पर भी आवाजाही बढ़ गई है। पुलिस जवान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के पंजीकरण की जांच में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें और अपने साथ पंजीकरण संबंधी दस्तावेज अवश्य रखें। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। बिना पंजीकरण किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। पंजीकरण करवाने के लिए भी श्रद्धालु जागरूक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed