फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A fine of Rs 1.14 lakh was collected from 120 unruly drivers.

Chamba News: बिगड़ैल 120 वाहन चालकों से 1.14 लाख रुपये वसूला जुर्माना

Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1.14 lakh was collected from 120 unruly drivers.
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात के नियम तोड़ने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों के लगभग 150 चालान पेश किए गए। इनमें से 120 चालानों के तहत 1,14,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यातायात नियम तोड़ते दोबारा पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। कई बार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयं गाड़ियों का निरीक्षण करते हैं। चालान होने की स्थिति में वाहन चालक कई बार मौके पर ही जुर्माना अदा कर देते हैं, जबकि कुछ मामलों में अदालत में चालान भरना पड़ता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत 150 चालानों में से 30 वाहन चालक अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इन लोगों के लिए आगामी तिथि पर अदालत में पेश होने का सम्मन जारी किया है। गौरतलब है कि प्री-लोक अदालत में मामलों का निपटान लोगों की सहमति से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed