फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A doctor examining patients in the emergency room

Chamba News: आपातकालीन कक्ष में एक चिकित्सक कर रहा मरीजों की जांच

Sun, 21 Apr 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
A doctor examining patients in the emergency room
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक चिकित्सक आपातकालीन कक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उसके साथ एक इंटर्न को मरीजों का इलाज करने के लिए बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से आपातकालीन कक्ष में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक एमबीबीएस डॉक्टर आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाली मरीजों की भीड़ को संभाल नहीं पाता। एक मरीज की स्वास्थ्य जांच करने के लिए उसे काफी समय लग जाता है। इतना ही नहीं, मरीजों को बुखार भी स्वयं जांचना पड़ता है। वहां मौजूद डॉक्टर के पास स्वयं मरीज का बुखार जांचने के लिए समय नहीं होता। सबसे ज्यादा परेशान छोटे बच्चों को लाने वाले अभिभावक होते हैं। उनके हाथ में थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर थमा दिए जाते हैं। यह भी नहीं पूछा जाता कि उन्हें ये चलाने भी आते हैं या नहीं। इतना ही नहीं, तीमारदारों को यह भी नहीं समझाया जाता कि इन उपकरणों का सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में योगराज, मनीष कुमार, जितेंद्र, पंकज, सुनील कुमार, रवि, प्यार सिंह, नरेंद्र और केवल ने बताया कि छुट्टी वाले दिन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद रहती हैं। ऐसे में मरीज सुबह से लेकर रात तक आपाताकालीन कक्ष में ही अपना इलाज करवाने के लिए निर्भर रहते हैं। आम दिनों में शाम चार बजे के बाद भी ओपीडी का समय खत्म हो जाता है। ऐसे में मरीजों को आपातकालीन कक्ष में जाकर ही अपना ईलाज करवाना पड़ता है, लेकिन वहां एक एमबीबीएस डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए तैनात रहता है। इस वजह से मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि आपातकालीन कक्ष में दो चिकित्सकों की तैनाती की जाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में दो चिकित्सकों की तैनाती करने को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed