{"_id":"18-63428","slug":"Chamba-63428-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों लोगों का घर निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों लोगों का घर निर्माण लटका
Chamba
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सूलणी के 106 परिवारों का घर बनाने का सपना साकार नहीं हो पाया है। वर्ष 2011-12 में इंदिरा आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान स्वीकृत हुए थे। पात्र व्यक्तियों को आवास निर्माण के लिए 20 से 25 हजार रुपये तक की एक-एक किस्त जारी कर दी थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अगली किस्त जारी नहीं हुई। इसके चलते इन 106 परिवारों के मकान का काम अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में उनका अपना आशियाना बनाने का सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सरकार द्वारा इंदिरा आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को गृह निर्माण के लिए 48 हजार 500 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मौजूदा समय में यह राशि बढ़ाई गई है। यह राशि दो या तीन किस्तों में जारी की जाती है, लेकिन विकास खंड सलूणी की 46 पंचायतों के 106 पात्र परिवारों के लिए इस योजना के तहत एक बार ही राशि मिली है। इसके बाद उन्हें दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। इसके चलते ग्रामीणों में सरकार के प्रति काफी रोष है। पात्र व्यक्ति भगत राम, निचणू, नेक राम, बिमला देवी, गौरव शर्मा, नरेंद्र कुमार, मीरा देवी, प्रवीन कुमार, देवेंद्र सिंह, उत्तम व चैन लाल ने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा गृह निर्माण को दिए गए निर्देश अनुसार काम तो शुरू कर दिया, लेकिन पूरी राशि न मिलने से उनके मकान का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए जो दुकानदारों से निर्माण सामग्री उधार में ली है, उनके पैसे चुकाने में वह असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गृह निर्माण के लिए राशि जारी की जाए, ताकि वह अपने घर का कार्य पूरा कर सकें।
अधिकारी कहते हैं...
बीडीओ सलूणी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला अधिकारी को इस संबंध में सूचित कर दिया है। बजट का प्रावधान होता है, तो बची हुई राशि जारी कर दी जाएगी। जिला परियोजना अधिकारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को पात्र लोगों की सूची जारी कर दी है। जल्द बजट का प्रावधान हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी कहते हैं...
बीडीओ सलूणी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला अधिकारी को इस संबंध में सूचित कर दिया है। बजट का प्रावधान होता है, तो बची हुई राशि जारी कर दी जाएगी। जिला परियोजना अधिकारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को पात्र लोगों की सूची जारी कर दी है। जल्द बजट का प्रावधान हो जाएगा।
विज्ञापन