फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नदी में डूबने से बारहवीं के छात्र की मौत

नदी में डूबने से बारहवीं के छात्र की मौत

Fri, 18 Oct 2013 05:40 AM IST
Chamba
Chamba Updated Fri, 18 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
सुरंगानी/सुंडला चंबा। सरंगानी पुलिस चौकी के तहत बैरास्युल नदी में नहाने गए एक स्कूली छात्र की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजीर में जमा दो कक्षा में अध्ययनरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मंजीर अपने रिश्तेदार के यहां बेही गांव गया हुआ था। इसी दौरान वीरवार को दोपहर के समय वह एक युवक के साथ नदी में नहाने चला गया। इस दौरान नहाते समय वह अचानक नदी का बहाव की चपेट में आकर डूब गया। उसके दोस्त ने उसकी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। दिन भर उसकी खोजबीन की गई और शाम को पांच बजे के करीब उसका शव घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर स्थित कोटी के पास नदी में तैरता मिला। गांववासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को पानी से निकाला। इस घटना का पता चलते ही सुरेंद्र के घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि उसके पिता बैंक में कार्यरत हैं। उसके डूबने का समाचार मिलने पर उसके स्कूल के साथियों में भी शोक फैल गया। इस घटना का पता चलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, युवक के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार
विज्ञापन

किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed