फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   90 beded hospital saru chamba

डाइट सरू में 90 बिस्तरों की क्षमता वाला बनाया गया कोविड केयर सेंटर

Wed, 05 Aug 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
90 beded hospital saru chamba
चंबा। जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डाइट सरू में 90 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर तैयार किया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में 16 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जनजातीय भवन बालू में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार हो रहा है। भविष्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोविड केयर सेंटरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। इसके अलावा 90 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया गया है ताकि आने वाले समय में मरीजों के उपचार में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

चंबा में रोजाना कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं। शहर के धड़ोग मोहल्ले में एक व्यक्ति बिना यात्रा इतिहास का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन प्राइमरी कांटेक्ट के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा में मौजूदा समय में बालू और डलहौजी में कोविड केयर सेंटर चल रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। चंबा में कोविड केयर सेंटरों में 36 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 70 से ज्यादा कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि डाइट सरु में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस केंद्र में 90 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed