फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग पर नहीं दौडी निगम की बस,

छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग पर नहीं दौडी निगम की बस,

Wed, 23 May 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग पर नहीं दौडी निगम की बस,
छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग पर नहीं चली बस
विज्ञापन

दो पंचायतों के सैकड़ों लोगों को परेशानी
आरएम से की बस सेवा शुरू करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। छतराड़ी-कूंर-चंबा बस बीते पांच माह से उरेई तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छतराड़ी-कूंर-उरेई रूट पर बस सेवा न मिलने का खामियाजा दो पंचायतों के सैकड़ों लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों ने आरएम चंबा से मांग की है कि छतराड़ी-कूंर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस को उरेई तक भेजी जाए, जिससे लोगों को भी बस सुविधा का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि बीते वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री ने छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग का विधिवत तरीके से उद्घाटन किया था। हैरानी की बात ये है कि मार्ग का उद्घाटन होने के बाद से लेकर अब तक इस रूट पर बस सेवा तक आरंभ नहीं हो पाई है। ऐसी विकट परिस्थिति में सामरा, उरेई, घटोर, जगत, रूहणूकोठी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय चंबा का रुख करने के लिए दस से पंद्रह किलोमीटर का सफर तय कर लूणा में जाकर बस पकड़नी पड़ती है। ऐसे में क्षेत्र के बाशिंदों को सड़क सुविधा होने के बाद भी यातायात सुविधा का लाभ नसीब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों पवन कुमार, बचन कुमार, देसराज, सुभाष कुमार, सुरेश कुमार, विकास कुमार, नरेश कुुमार, प्रकाश चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि छतराड़ी-कूंर-उरेई मार्ग का पूर्व मंत्री ने मार्ग का उद्घाटन तो किया था, बावजूद इसके अभी तक मार्ग पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed