{"_id":"59f4bbc24f1c1ba7678b8220","slug":"81509211074-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेईकोठी में छह माह का समय बीत जाने के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेईकोठी में छह माह का समय बीत जाने के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा(चंबा)। तीसा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सेईकोठी के तीन गांवों के लोग कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह विद्युत बोर्ड से कई बार ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं। मगर आज भी उन्हें लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस वजह से पंचायत के तीन गांवों के लोग परेशान है। लोगों ने बताया कि छह माह पहले नए ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था कर दी गई है। मगर अभी तक ट्रांसफार्मर को खंभों में व्यवस्थित नहीं किया गया है। हालांकि, इस बारे वे कई बार विद्युत बोर्ड से आग्रह भी चुके हैं। मगर अभी तक ट्रांसफार्मर को नहीं लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से तीन गांव नरवाड़ प्रथम, नरवाड़ द्वितीय और राख के करीब पचास परिवारों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलनी थी। वर्तमान में इन गांवों को जुटेड़ गांव में लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते कम वोल्टेज से ग्रामीणों को जूझ रहे हैं।
ग्रामीण में लेेखराज, देसराज, बिमला देवी, रेखादेवी, चंपा देवी, कैलाशो देवी, उमेश कुमार, रिंकू राम, मेघराज, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार और अजय कुमार ने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि बच्चें अपना होम वर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं गृहणियों को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए। ताकि उन्हें कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिल सके। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि इस बारे उन्हें जानकारी है। संबंधित ठेकेदार को ट्रांसफार्मर लगाने के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।