फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   78.69 percent voting in tribal area Pangi

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र पांगी में 78.69 फीसदी मतदान

Thu, 28 May 2026 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
78.69 percent voting in tribal area Pangi
भरमौर में मतदान करने के लिएकतार में खड़े लोग।
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायतीराज चुनाव-2026 के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। उपमंडल पांगी में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए कुल 78.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में उपमंडल पांगी की नौ ग्राम पंचायतों लुज, धरवास, किलाड़, हुडान, फिंडरू, मिन्धल, पुर्थी, कुमार और शुण में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इन पंचायतों में कुल 6890 में से 5422 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2686 महिला मतदाता और 2736 पुरुष मतदाता शामिल रहे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed