फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सेरकाओ गांव में दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

सेरकाओ गांव में दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
सेरकाओ गांव में दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर के चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव में दस दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते लोगों को आटे के लिए भरमौर आना पड़ रहा है। चौबिया पंचायत के उप्रप्रधान मोहिंद्र कुमार ने बताया कि सेरकाओ गांव में बीते बीस दिनो से बिजली नहीं है। बार-बार बिजली बोर्ड से आग्रह करने पर भी अभी तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। लोगों ने बताया कि हर बार बोर्ड के अधिकारी खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की बात करते हैं। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। इस वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी पेश आ जाती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


सेरकाओ गांव के निवासी सुरेश कुमार, गिलू राम, चूडू राम, करतार सिंह, रामेश कुमार, काहन सिंह, अमित कुमार, महिंद्र कुमार, अजय कुमार, रतन चंद, बकीलो राम, भोला शंकर, तिलक राज, मनोज कुमार ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द सेरकाओ की बिजली बहाल की जाए। सिसे लोगों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। बिजली न होने के कारण गांववासी चक्की में आटा नहीं पिसवा पा रहे हैं। गांव के ज्यादातर लोग मक्की और गेहूं को पीसकर आटे का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने प्रशासन और बोर्ड से मांग की कि बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed