{"_id":"5b1abc394f1c1bfd6e8b6c1b","slug":"71528478777-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1432 युवाओं के बेरोजगारी भत्ते पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1432 युवाओं के बेरोजगारी भत्ते पर लगी रोक
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tension
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज सलारिया
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने 1432 बेरोजगार युवाओं के बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी है। विभाग ने साफ कहा है कि जब तक उक्त बेरोजगार सी-फॉर्म जमा नहीं करवाते हैं तो उन्हें बेरोजगारी भत्ते की आगामी किस्त की अदायगी नहीं की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से युवाओं में हड़कंप मच गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस महीने मात्र 274 बेरोजगारों ने ही सी-फार्म जमा करवाई है। इन्हें इस माह बेरोजगारी भत्ते की किस्त का भुगतान किया जाएगा। जबकि शेष बेरोजगारों को सी फॉर्म जमा न करवाने के चलते बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद जिले के बेरोजगार युवाओं को जल्द से जल्द अपना सी फार्म जमा करवाना है। सी-फार्म जमा करवाने के बाद बेरोजगारों को बैकलॉग भत्ते की किस्त का भुगतान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिले के करीब 1706 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। मगर 1432 बेरोजगारों ने अपना सी फार्म जमा नहीं करवाया है। ऐसे में जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी गई है। अब सी-फार्म जमा करवाने के बाद ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की किस्त जारी की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जिले के ऐतिहासिक चंबा चौगान से इस योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत बेरोजगारों को सरकार एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दे रही है। ताकि बेरोजगारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
क्या है सी-फॉर्म
हर साल बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता जारी रखने के लिए सी-फार्म जमा करवाना होता है। इसके तहत बेरोजगार अभ्यर्थी यह घोषणा करता है कि उसे अभी तक किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिला है और वह इस योजना से लाभान्वित होने के लिए पात्र है।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 1432 बेरोजगारों ने सी-फार्म जमा नहीं करवाया गया है। इसके चलते उन्हें मिलने वाले भत्ते पर रोक लगा दी है। उन्होंने युवाओं से सी-फार्म जमा करवाने का आग्रह किया है।