{"_id":"5b0588244f1c1bde408b7567","slug":"71527089188-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुड्डू जंगल में आग लगने से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुड्डू जंगल में आग लगने से हुआ नुकसान
Updated Wed, 23 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुड्डू जंगल में आग से भारी नुकसान
चंबा। शहर के साथ लगते लुड्डू जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। घटना में करीब छह हजार रुपये की वनसंपदा जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन संपदा में लगी आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अचानक लुड्डू के जंगलों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल का काफी दायरा अपनी चपेट में ले लिया। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग चंबा को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में विभागीय टीम कामयाब हुई। स्थानीय अधिकारी कुब्ज सिंह ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जाकर आग को बुझा दिया गया। करीब छह हजार रुपये की वन संपद इस घटना में नष्ट हुई है।