{"_id":"607714ad8ebc3ed63c4bdd2e","slug":"66-people-positive-in-chamba-chamba-news-sml367469711","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय स्कूल के 49 विद्यार्थियों समेत जिले में 66 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय स्कूल के 49 विद्यार्थियों समेत जिले में 66 पॉजिटिव
विज्ञापन
66 people positive in Chamba
चंबा। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के 49 विद्यार्थियों सहित 66 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने ज्यादा मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों के सैंपल लिए थे, जिन्हें जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया था। लैब में सैंपलों की जांच करने के बाद रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेजी गई। इसमें नवोदय विद्यालय से लिए गए सैंपलों में 49 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि, 17 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। ये लोग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से संबंधित हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि, गंभीर मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। होम आइसोलेट किए गए मरीजों की स्वास्थ्य विभाग नियमित जांच कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है जो रोजाना मरीजों के घरों में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करती हैं। किसी भी मरीज में कोरोना लक्षण गंभीर होने पर उसे तुरंत कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाता है।
जिले में कोरोना के 66 नए मामले आने से सक्रिय मामलों की संख्या अब दो सौ के करीब पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ ज्यादा मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के इलाज को लेकर पूर्ण व्यवस्था की गई है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा जा रहा है।