फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   65 roads will be constructed in Chamba at a cost of rupees 551 crore, extending road connectivity to 76 villages.

Chamba News: चंबा में 551 करोड़ से बनेंगी 65 सड़कें, 76 गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

Fri, 16 Oct 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Oct 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
65 roads will be constructed in Chamba at a cost of rupees 551 crore, extending road connectivity to 76 villages.
विधानसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सीएसआर से बने 34 स्कूल भवनों का लोकार्पण
विज्ञापन

मनरेगा में लक्ष्य से 29 प्रतिशत अधिक कार्यदिवस सृजित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में सड़क सुविधा से वंचित गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 551.22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इसके तहत 327 किलोमीटर लंबाई की 65 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इनसे 76 गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी। जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष एवं समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 6.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 34 स्कूल भवनों का डिजिटल लोकार्पण किया। इनमें 18 राजकीय प्राथमिक और 16 राजकीय उच्च पाठशालाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, ग्रामीण विद्युतीकरण, सिंचाई, पोषण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने बताया कि जिले में 490 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 740 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। वहीं, 1,294 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजनाएं स्वीकृति प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में हैं।

जिला विकास अधिकारी तविंदर सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 57.58 लाख कार्यदिवस सृजित किए गए। यह निर्धारित लक्ष्य का 129 प्रतिशत है। इस पर 186.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1,477 आवासों का निर्धारित लक्ष्य भी पूरा कर लिया गया है। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, विधायक नीरज नैयर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed