फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   64 crore action plan made to prevent accidents: Mukesh

हादसे रोकने के लिए बनाई 64 करोड़ की कार्ययोजना : मुकेश

Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
64 crore action plan made to prevent accidents: Mukesh
चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल।संवाद
चंबा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में हादसों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के कार्यों और प्रयासों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि चंबा जिला 6528 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। लोक निर्माण विभाग के अधीन 537 सड़कें हैं। इनकी लंबाई 2766 किलोमीटर है इन मार्गों पर 1080 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थल) चिह्नित किए गए हैं। इनमें 839 स्थलों को सुधारा गया है। इस पर लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए पर 22 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैंं। इन सभी को सुधारा जा चुका है। ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और इन्हें सुधारने का मकसद जिले में सड़क हादसों का कम करना है। इसके लिए लोक निर्माण, पुलिस, परिवहन और अन्य विभागों और संस्थाओं के प्रयास जारी हैं। कहा कि सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर वित्त वर्ष 2024 25 के लिए तैयार कार्य योजना में जिले में लोक निर्माण विभाग के चंबा, तीसा, सलूणी, भरमौर, डलहौजी, पांगी, चुवाड़ी के अलावा नेशनल हाईवे डिवीजन चंबा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस पर लगभग 64 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन कर लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं और बुद्धिजीवी वर्ग का सहयोग जरूरी है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मैहला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, नगर परिषद के एसडीओ मदन शर्मा अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed