फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सनेरा में पांच दिनों से बिजली गुल

सनेरा में पांच दिनों से बिजली गुल

Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सनेरा में पांच दिनों से बिजली गुल
electricity - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा(चंबा)। विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत चोली के गांव सनेरा में पांच दिन से बिजली गुल है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने की सूरत में लोगों की राते अंधेरे में ही काटनी पड़ रही हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक वह कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाया जाए।

ग्रामीण अंकज कुमार, उमेश कुमार, मान सिंह, पवन कुमार, चमन सिंह, चतरो राम, सोनू कुमार, प्रताप चंद, अंबिया राम, सुरेंद्र कुमार और मनोज कुमार का कहना है कि एक वर्ष पूर्व सनेरा गांव में स्थापित किया गया बिजली का खंभा तिरछा हो चुका है, ऐसे में पहले भी कई मर्तबा गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
विज्ञापन


मगर बिजली बोर्ड ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है। यही वजह है कि पिछले पांच दिनों से गांव में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि बिजली की आपूर्ति के बाधित होने की सूचना मिलने के बाद भी बोर्ड कर्मचारियों ने सप्लाई को सुचारु नहीं करवाया है। ग्रामीणों ने बोर्ड के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाया जाए। ताकि गांव की 250 की आबादी राहत की सांस ले सके। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता  ने कहा कि इस प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची हैं। अगर ऐसी बात है तो प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed