{"_id":"5a4fa58d4f1c1b1c198b50a4","slug":"61515169165-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीकेश मीना होंगे चंबा के नये जिलाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीकेश मीना होंगे चंबा के नये जिलाधीश
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीकेश मीना होंगे चंबा के नए जिलाधीश
परेल पुल, पार्किंग, कूड़ा संयंत्र केंद्र बनवाना होंगी मुख्य चुनौतियां
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हरीकेश मीना चंबा के नए उपायुक्त होंगे। जिले में तैनात जिलाधीश सुदेश मोख्टा का तबादला पर्यटन निदेशक के रूप में शिमला के लिए हुआ है। वहीं, जिला चंबा के नए जिलाधीश हरीकेश मीना का जन्म 14 अगस्त 1981 को राजस्थान के हंनुतया गांव में हुआ था। वर्ष 2012 के बैच में हरीकेश मीना ने आईएएस क्लीयर किया था। वर्ष 2014 में हरीकेश मीना की तैनाती असिस्टेंट कमीशनर कम ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर मंडी के सिराज में हुई। 13 जून 2017 को सिराज से हरीकेश मीना का तबादला लोनिवि/आईपीएच के विशेष सचिव पद पर शिमला के लिए हुआ।
जिला के नए जिलाधीश हरीकेश मीना के समक्ष मुख्य चुनौतियों में रावी नदी पर परेल में गिरे ब्रिज का स्थायी हल निकालना, जिला मुख्यालय में पार्किंग की समस्या का समाधान तलाशना, बालू पुल की मरम्मत करवाना, भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण करवाना, कूड़ा संयंत्र केंद्र को स्थापित करवाना, जिले की बदहाल सड़कों की दशा को दुरुस्त करवाना इत्यादि रहेंगी।
ये रहे सुदेश मोख्टा के मुख्य कार्य
सुदेश मोख्टा का चंबा में करीबन दो वर्षो तक जिलाधीश का कार्यकाल रहा। अपने दो सालों के कार्यकाल में सुदेश मोख्टा ने कई अहम कार्यों को अमलीजामा पहनाने में योगदान दिया। मोख्टा के कार्यकाल में चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ। इसके अतिरिक्त नर्सिंग स्कूल का शुभारंभ, मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ होना, कसाकड़ा मोहल्ले में नए बस स्टैंड का निर्माण, जिला मुख्यालय में 135 फीट तिरंगा स्थापित करवाना, जिलाधीश कार्यालय के साथ बने पार्क का जीर्णोद्धार करवा कर यहां पर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा स्थापित करवाना, गांधी गेट के पास खाली जगह पर पार्क का निर्माण करवा कर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करवाना, चंबा का दिल कहे जाने वाले ऐतिहासिक चंबा चौगान के जीर्णोद्धार के लिए समय-समय पर कदम उठाना इत्यादि बेहतरीन कार्यों में से हैं।