{"_id":"59f5cf194f1c1b76678b8046","slug":"61509281561-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी की एक दर्जन पंचायतों में एयरटेल के सिग्नल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी की एक दर्जन पंचायतों में एयरटेल के सिग्नल की समस्या
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत सिंगाधार में एयरटेल के सिग्नल न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि सिंगाधार गांव में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने टॉवर लगाया गया है। मगर पिछले करीब तीन माह से सिग्नल नहीं है। इस वजह से लोगों के फोन कॉल बात करते-करते ही कट जाते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि टॉवर डियुर, लणोट, सींगाधार, पिछला डियुर, कंधवारा, दिघाई, मंजीर और व्याणा पंचायतों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए लगाया गया है। मगर सिग्नल समस्या होने के चलते उपभोक्ता काफी परेशान है। रफी मोहम्मद, तुफैल मोहम्मद, अजय कुमार, ईशा बेगम, बिन्दरो राम, संजय कुमार, आदिल शेख, पंकज कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, शिव कुमार और इरफान खान का कहना है कि उन्होंने एयरटेल कंपनी का सिम खरीदी है। मगर पिछले करीब तीन महीनों से यहां एयरटेल का सिग्नल सुचारु नहीं है। लोगों ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से मांग की है की सिंगाधार गांव में लगे एयरटेल टावर पर सिग्नल सुचारु रूप से चालू किया जाए। टैक्नीकल इंजीनियर एयरटेल कंपनी रोहित बसंत का कहना है कि तकनीकी कारणों के चलते ऐसी दिक्कत पेश आ रही है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।