{"_id":"5b6f15a74f1c1bf3258b45dd","slug":"51534006695-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी रहीं एंबुलेंस, चौकी से बाहर नहीं निकली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी रहीं एंबुलेंस, चौकी से बाहर नहीं निकली पुलिस
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में शनिवार को दोपहर के समय सीटी चौकी के सामने सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस जाम में एंबुलेंस वाहन भी फंसे रहे जो कि मरीजों को लेकर चंबा अस्पताल जा रहे थे।
हैरानी इस बात की है कि इसके बावजूद ट्रैफिक जाम को खुलवाने के लिए पुलिस चौकी से कोई पुलिस कर्मी बाहर नहीं निकला और लोगों समेत एंबुलेंस वाहन करीब 15 मिनट तक जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे राकेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रोशन लाल, देवी सिंह, अमर चंद, किशोर, अमीर चंद और रेखा देवी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
अकसर ट्रैफिक जाम की समस्या बाजार चौक या सीटी चौकी के बाहर ही पैदा होती है। मगर इसका कोई स्थायी हल नहीं निकल रहा है। इसके कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की कि शहर में होने वाले ट्रैफिक जाम का स्थायी हल खोजा जाए।
विज्ञापन