{"_id":"5f7c9c4b8ebc3e9bfa0ccd2a","slug":"50-tower-established-in-chamba-chamba-news-sml3474730141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में लगेंगे जियो कंपनी के 300 नए टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में लगेंगे जियो कंपनी के 300 नए टावर
विज्ञापन
दिनेश राणा
सलूणी(चंबा)। जिले के जनजातीय क्षेत्रों में अब लोगों को मोबाइल पर अपनों से बात करने के लिए दिक्कतें नहीं झेलनी होगी। उन्हें इन परेशानियों से जल्द ही निजात मिलने वाली है। निजी कंपनी जिले के जनजातीय क्षेत्रों में इस समस्या के समाधान के लिए 50 टावर स्थापित करने जा रही है।
इसके अलावा प्रदेश भर में 300 नए टावर स्थापित करने की योजना है। कंपनी के मुताबिक जिले के पांगी, भरमौर, होली, सलूणी, तीसा और चंबा में जियो के टावर स्थापित होंगे। इसके लिए चयनित जमीनों पर आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
कंपनी के मुताबिक पांगी में 18, भरमौर-होली में 16, सलूणी में 4 टावरों को स्थापित करने के अलावा तीसा और चंबा में भी 22 टावर स्थापित करने की योजना है। मोबाइल टावर के राज्य प्रभारी अतुल ने बताया कि उपमंडल सलूणी के तहत किहार, लंगेरा, खुंडीमराल, सलूणी, संघणी में टावर स्थापित करने के लिए चयनित की जमीनों का निरीक्षण किया।