{"_id":"696d14afddf50783e506914b","slug":"50-feet-high-tricolor-hoisted-in-khabbi-dhar-chamba-news-c-88-1-ssml1007-172357-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खब्बी धार में फहराया 50 फीट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खब्बी धार में फहराया 50 फीट ऊंचा तिरंगा
Sun, 18 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। खब्बी धार में पर्यटन विकास संगठन ने 50 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की है। जैसे ही खंभा स्थापित करवा सदस्यों ने ध्वजारोहण किया तो भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से धार का आसमान गूंज उठा।
संगठन के अध्यक्ष राजिंदर ठाकुर ने कहा कि खब्बी धार केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक चेतना और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनकर उभर रहा है। यह राष्ट्रीय ध्वज यहां से सदैव एकता, अनुशासन और देशप्रेम का संदेश देता रहेगा। संगठन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को मुख्य रोड से तीन किलोमीटर लगभग 50 फीट लंबे और 120 किलो भार के खंभे को बड़ी जम्मुहार नाग परिसर में पहुंचाया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राकेश ठाकुर, प्रबंधक काका ठाकुर, विशेष सलाहकार दीनानाथ व सदस्य लेख राज, केवल कुमार, राजिंदर ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।