फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   46.25 percent attendance on first day in Chamba winter session schools

चंबा के शीतकालीन सत्र के स्कूलों में पहले दिन 46.25 प्रतिशत उपस्थिति

Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
46.25 percent attendance on first day in Chamba winter session schools
रावमापा खज्जियार में हाथों को सैनिटाइज करते विद्यार्थी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में सोमवार को शीतकालीन सत्र के स्कूल खुल गए। पहले दिन शीतकालीन सत्र के 153 स्कूलों में विद्यार्थियों की करीब 46.25 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। 18097 विद्यार्थियों में से 8370 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत 12 स्कूलों का डाटा नहीं मिल पाया है। ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में कोविड-टेस्टिंग भी की गई। 53 सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए। इनको जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजा जाएगा। विभाग की ओर से स्टाफ सहित बच्चों की कोविड-टेस्टिंग करवाई जा रही है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि शीतकालीन सत्र के स्कूलों में पहले दिन 46.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। कहा कि विभाग की ओर से स्कूलों में कोविड-टेस्टिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी के तहत शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में सोमवार को पढ़ाई शुरू हो गई। विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों ने स्कूल में आकर कोरोना नियमों के तहत पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed