{"_id":"64cd340a3985071e1707bfa6","slug":"45-unemployed-reached-for-80-posts-20-got-jobs-chamba-news-c-88-1-ssml1007-4551-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 80 पदों के लिए 45 बेरोजगार पहुंचे, 20 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 80 पदों के लिए 45 बेरोजगार पहुंचे, 20 को मिली नौकरी
Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से शुक्रवार को आयोजित परिसर साक्षात्कार में बेरोजगार युवाओं की भीड़ नहीं जुट पाई। साक्षात्कार लेने पहुंची कंपनी और विभागीय अफसर युवाओं का इंतजार करते रहे। हालांकि, निजी कंपनी 80 पद भरने के लिए चंबा पहुंची थी लेकिन 45 युवाओं ने ही परिसर साक्षात्कार में भाग लिया। बहरहाल, उम्मीद के मुताबिक परिसर साक्षात्कार का रिस्पांस नहीं रहा। जानकारी के अनुसार पंजाब के डेराबस्सी की निजी कंपनी इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पुरुष सहायकों के 80 पद भरे जाने थे। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से दो दिन पहले ही परिसर साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया गया लेकिन युवाओं की उपस्थिति कम रही। गौरतलब है कि पिछले करीब चार माह में परिसर साक्षात्कार हुए हैं लेकिन परिसर साक्षात्कार में पदोें के हिसाब से भीड़ नहीं जुट पाई।
युवा बोले, नामी कंपनियों को किया जाए आमंत्रित
अथेड़ के राजकुमार का कहना है कि रोजगार कार्यालय चंबा को नई कंपनियों और नामी कंपनियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करना चाहिए। सलूणी के गजिंद्र कुमार का कहना है कि निजी सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं लेकिन नामी कंपनियां चंबा नहीं पहुंच रही हैं।
तीसा के एन सिंह का कहना है कि प्रदेश के अन्य राज्यों में नामी कंपनियां पद भरने के लिए पहुंचती हैं लेकिन चंबा में काफी कम कंपनियां परिसर साक्षात्कार के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
मैहला के कुशांत कुमार का कहना है कि
अधिक कंपनियां सिर्फ रोजगार मेले में चंबा पहुंचती हैं जबकि परिसर साक्षात्कार के लिए एक से दो कंपनियां ही पहुंचती हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 45 युवा पहुंचे। इनमें से 20 युवाओं को ही नौकरी मिली है।