{"_id":"689239bcb417efe57e0306fb","slug":"42-routes-including-bharmour-pathankot-national-highway-restored-18-roads-still-closed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-157634-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत 42 मार्ग बहाल, 18 सड़कें अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत 42 मार्ग बहाल, 18 सड़कें अब भी बंद
Tue, 05 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बारिश के चलते केरू पहाड़ के पास बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन और दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 42 मार्ग मंगलवार को बहाल हो गए हैं, जबकि 18 सड़कें अब भी बंद हैं। भरमौर-पठानकोट हाईवे केरु पहाड़ के समीप मंगलवार शाम 4:30 बजे भूस्खलन से बंद हो गया। गनीमत, यह रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे बंद होने से चंबा और पठानकोट की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी ने सड़क बहाल करने का कार्य आरंभ किया। शाम 5:30 बजे हाईवे बहाल होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। जिले में मंगलवार को 60 मार्ग यातायात के लिए बंद थे। मार्ग बंद होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को अपने रिस्क पर ही कई जगहों पर भूस्खलन से गिरे मलबे, पत्थरों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ा। विभागीय टीमों द्वारा देरशाम तक 42 मार्गों को बहाल करवा दिया, जबकि, अब 18 मार्गों को बुधवार बहाल करने के लिए टीमें डटेंगी।
छह ट्रांसफार्मर बंद होने से 30 गांवों में चार दिन से अंधेरा
छह पेयजल योजनाएं ठप, छह बहाल
जिले में छह ट्रांसफार्मर बंद होने से 30 गांवों में चार दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। अंधेरे में खासकर स्कूली बच्चों को होमवर्क करने और गृहणियों को रात का खाना पकाने में दिक्कतें आ रही है। ग्रामीण मीलों चलकर दूसरी पंचायतों में जाकर अपने मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। इसके अलावा जिला में मंगलवार सुबह के समय 12 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। विभागीय टीमों ने देर शाम तक छह पेयजल योजनाओं को बहाल करवा। अब छह पेयजल योजनाएं बुधवार को बहाल करने में विभागीय कर्मी जुटेंगे। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने में विभागीय टीमें डटी हुई हैं। जल्द सेवाएं बहाल करवाने के प्रयास हैं।
गोशाला की छत गिरने से दो गाय और बैल की मौत, दो मवेशी घायल
चंबा। भारी बारिश से विधानसभा क्षेत्र चुराह के गांव महाल चनेई निवासी जगदीश चंद पुत्र माधो कच्ची गोशाला की छत गिरने से उसमें बंधी एक गाय और बैल की मौत हो गई। जबकि, दो गाय घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। वहीं, विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आती ठुकरेड़ निवासी काया देवी पत्नी दिवंगत चतरो राम के स्लेटपोश मकान की छत गिर गई। उधर, सलूणी उपमंडल के तहत आते खरोठी गांव में भारी बारिश से डोगरू पुत्र चंद राम के कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार पड़ोसी के घर में शरण लेकर रहने को विवश है।