फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क से कोसों दूर कुलाल गांव, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

सड़क से कोसों दूर कुलाल गांव, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

Wed, 13 Mar 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क से कोसों दूर कुलाल गांव, कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत मिंधल के अधीन आने वाला कुलाल गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इससे गांव में रहने वाली एक हजार की आबादी को सड़क तक पहुंचने के लिए 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। मिंधल जीरो प्वाइंट पर पहुंचने पर ग्रामीणों को सड़क सुविधा नसीब होती है। सर्दियों के दौरान गांव में सड़क सुविधा का अभाव बड़ी समस्या बन जाती है। स्कूली छात्रों सहित अन्य ग्रामीणों को ग्लेशियरों से होकर गंतव्य को जाना पड़ रहा है। इसमें उन्हें जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। जबकि सड़क होने से उन्हें किसी प्रकार के खतरे की आशंका नहीं रहेगी।

पूर्व प्रधान मिंधल भाग देई, राम सिंह, सुरेश, किशन लाल, राकेश, रोहित, धर्मपाल, लालचंद, सुदेश, मान सिंह, राजकुमार और संजय ने बताया कि गांव के रास्ते पर मौजूदा समय में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। इस कारण रास्ते का नामोनिशान तक मिट चुका है। लोगों को बर्फ के ऊपर आवाजाही करनी पड़ रही है। छात्र बर्फ में चलकर वार्षिक परीक्षा देने के लिए साच जा रहे हैं। गांव से मिंधल जीरो प्वाइंट तक का सफर छात्रों को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। जबकि जीरो प्वाइंट से सात किमी साच तक मात्र छोटे वाहनों का सहारा हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है। उसे पालकी में उठाकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते हैं। इस दौरान उन्हें काफी परेेशानी झेलनी पड़ती है। बर्फ में पैदल आवाजाही करने में दिक्कत होती है। सड़क न होने से मरीजों को एंबुलेंस सुविधा भी नहीं मिल पाती। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही फिल्ड अधिकारी से गांव को सड़क से न जोड़े जाने की पूरी जानकारी ली जाएगी। आचार संहिता हटने के बाद गांव को सड़क से जोड़ने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed