{"_id":"5c239f4bbdec2256c93f7b81","slug":"41545838411-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से आम जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से आम जनता बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। बैंकों की हड़ताल की वजह से बुधवार को चंबा में सभी बैंक बंद रहे। इस कारण लोग बैंकों में पैसों का लेनदेन नहीं कर पाए। पिछले छठे दिन से लगातार बैंकों के बंद होने से लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा मशीनों में भी कैश खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों के लिए बिना पैसों के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी चंबा मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को पेश आई। मरीज ज्यादातर दवाइयों के लिए पैसे निकालने के लिए अस्पताल के बाहर लगे एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। मगर बुधवार को एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। इसकी वजह से मरीजों को दवाइयां खरीदने में भी दिक्कतें आईं।
कई मरीज डॉक्टर से जांच करवाने के बाद बिना दवाई लिए ही घर को चला गए। अब लोग बैंक खुलने के बाद ही पैसे निकाल पाएंगे। इतना ही नहीं, कई लोगों के पास वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने तक के पैसे नहीं रहे। नतीजतन, बैंकों में पैसे होने के बावजूद भी लोगों को अपने दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़े। सुरेश कुमार, रणवीर सिंह, नरेश कुमार, राकेश, चंद राम, किशोर, धर्मपाल, सुरेंद्र, मान सिंह और टेक चंद ने बताया कि बैंक कर्मचारी जरूरतों को पूरा करने के लिए आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। उनकी कोई मांग है तो वह सरकार के समक्ष उसे रखे। इस तरह बैंक बंद करके आम लोगों को परेशान न किया जाए। सरकार को भी बैंक कर्मचारियों की मांग को शीघ्र पूरा कर देना चाहिए। ताकि बैंक कर्मचारी हड़ताल करके बैंकों पर ताला न लटकाएं। शहर में स्थापित सभी बैंकों के एटीएम मंगलवार और बुधवार को खाली रहे।
विज्ञापन