{"_id":"5a748f664f1c1ba4268b809f","slug":"41517588326-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के विधायक ने होली में दो योजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के विधायक ने होली में दो योजनाओं का किया शिलान्यास
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने होली में पुल और सड़क का किया शिलान्यास
ग्रामीणों की समस्याओं का विधायक ने मौके पर किया निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। भरमौर विस क्षेत्र के विधायक जिया लाल ने शुक्रवार को होली क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने पहले घडोह गांव के लिए स्वीकृत हुई सड़क का शिलान्यास किया। इसके बनने से सैकड़ों की आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए बजट की कमी आड़े नहीं दी जाएगी।
सड़क का शिलान्यास करने के बाद विधायक ने सतारथ पुल का शिलान्यास किया। यह पुल बजोल व बड़ा भंगाल को आपस में जोड़ेगा। इसको लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक बनते ही उन्होंने संबंधित विभाग को पुल का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। विधायक ने लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।