{"_id":"5989fcca4f1c1b60718b4754","slug":"41502215370-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में तैयार होगी सरड़ा नाले में स्टील की पुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में तैयार होगी सरड़ा नाले में स्टील की पुली
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
साहो(चंबा)। शिक्षा की लौ के साथ जुड़ने की राह में अब उटीप पंचायत के स्कूली बच्चों की राह में सरड़ा नाला बाधा नहीं बन पाएगा। अमर उजाला में जान जोखिम में डालकर नाला पर कर रहे बच्चे शीर्षक खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन अपनी निंद्रा से जाग गया है। अब जिलाधीश चंबा ने सरड़ा नाला पार करने के लिए अस्थायी व्यवस्था करवाए जाने तथा दो कर्मचारियों की स्कूली बच्चों को नाला आरपार करवाने संबंधी ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के बाद बीडीओ मैहला के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर अस्थायी लकड़ी की पुली बना दी है। इतना ही नहीं, जिलाधीश चंबा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4,90,000 रुपये तुरंत स्वीकृत कर खंड विकास अधिकारी मैहला को एक सप्ताह के भीतर सरड़ा नाले पर स्टील की पुली तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधीश चंबा के स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए गए पग काबिले तारीफ हैं। साथ ही डीसी चंबा ने पुराने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिखित निर्देश पंचायत व संबंधित युवक मंडल को जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार कार्य न होने पर कार्य अधर में छोड़ने वाले ठेकेदार को रिकवरी डाली जा सकती है।
जिले में बरसात के मौसम में होने वाली मूसलाधार बारिशों से नालों, खड्ड़ों ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। ऐसे में नाले पार कर शिक्षा की लौ से जुड़ने के लिए जाने वाले स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें पेश आ रही है। इसी प्रकार से उटीप पंचायत के अधीन आने वाले दर्जन भर गांवों के स्कूली बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए रोजाना जान जोखिम मेें डाल उफनता हुआ सरड़ा नाला पार करते हैं। ये मामला प्रशासन के समक्ष पहुंचने पर डीसी चंबा ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की। जिसके बाद अब खंड विकास अधिकारी मैहला द्वारा सरड़ा नाले पर लकड़ी की अस्थायी पुली बनाई गई है। साथ ही विकास खंड अधिकारी चंबा के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों को सरड़ा नाला पार करवाने के लिए दो कर्मचारियों को वहां पर तैनात किया गया है। जिससे अब स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
इनसेट
जिलाधीश चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि उफनते सरड़ा नाला से बच्चों की सुरक्षा के लिए बीडीओ मैहला को वहां पर लकड़ी की अस्थायी पुली का निर्माण करवाने, बच्चों को नाला पार करवाने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, एक सप्ताह के भीतर सरड़ा नाले पर स्टील की पुली का निर्माण करवाने बारे भी बीडीओ को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके लिए अलग से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन
बीडीओ मैहला रमेश कुमार ने बताया कि जिलाधीश चंबा के निर्देशों के अनुसार कार्य किए जा रहे हैं। लकड़ी की पुली बना कर दो कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।