फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डॉक्टरों की कमी को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण

डॉक्टरों की कमी को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण

Fri, 05 Oct 2018 09:08 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा के बाहर स्थानीय लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। यह हड़ताल अस्पताल में खाली पड़े डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के पदों को भरने को लेकर की गई है। शुक्रवार को सुनील कुमार व जसा राम क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके सहयोग में क्षेत्र के वरिष्ठ लोग भी साथ बैठे रहे। पांच दिन तक क्रमिक अनशन होगा। उसके बाद आमरण अनशन शुरू होगा। आमरण अनशन पर जो लोग बैठेेंगे वे तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। लोगों ने अपनी मांगों संबंधी एक मांगपत्र एसडीएम तीसा को सौंप दिया है। जिसमें आमरण अनशन का भी हवाला दिया गया है। एसडीएम ने मांगपत्र को प्रदेश सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे सुनील कुमार व जसा राम ने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में डॉक्टरों के तीन पद खाली चल रहे हैं। एक पद बीएमओ का भी खाली पड़ा है। इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड करवाने चंबा जाना पड़ता है। स्टाफ की कमी के बारे में सरकार व प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया परंतु हरेक बार मात्र आश्वासन ही मिले। इसलिए लोगों ने अब आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। जब तक अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भर जाते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने बताया कि हड़ताल पर बैठे लोगों की मांग के बारे में प्रदेश सरकार को अवगत करवा दिया गया है। अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए डेपुटेशन पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जल्द ही सरकार की ओर से नए डॉक्टरों की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed