{"_id":"5ae35d4a4f1c1b58098b6b0e","slug":"31524849994-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी के निजी होटल में मुंबई के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी के निजी होटल में मुंबई के पर्यटक की मौत
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के निजी होटल में पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विष्णु तुक्का राम (35 साल) निवासी मुंबई के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक दृष्टि के अनुसार विष्णु की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विष्णु सुबह के समय नहाने के लिए बाथरूम में गया। मगर कुछ देर बाद जोर से गिरने की आवाज परिजनों को सुनाई दी। परिजन बाथरूम में पहुंचे तो विष्णु बेसुध होकर फर्श में गिरा था।
विज्ञापन
परिजनों ने विष्णु को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन