फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक साल में भी बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर नहीं लगा डंगा

एक साल में भी बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर नहीं लगा डंगा

Wed, 07 Mar 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक साल में भी बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर नहीं लगा डंगा
Road Shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू(चंबा)। चुराह उमपंडल के बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर बेही के समीप भूस्खलन से धंसी सड़क को लोक निर्माण विभाग एक वर्ष बाद भी दुरुस्त नहीं कर पाया है। इसके चलते क्षेत्र के दवारी और डाका गांव के ग्रामीण खौफजदा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल यह डंगा भूस्खलन के चलते धंस गया था। इस मामले को लेकर प्रशासनिक टीम ने भी क्षेत्र का दौरा किया था। मगर अभी तक कोई कार्रवाई लोक निर्माण विभाग ने नहीं की है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

ग्रामीणों ने बताया कि डंगे को अगर जल्द से जल्द नहीं लगाया जाता है तो बरसात के मौसम में दो गांवों भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। स्थानीय निवासी राजू राम, दलीप कुमार, चैन सिंह, सुभाष शर्मा, गुरदयाल सिंह, जयराम, पूर्ण चंद, देवेंद्र कुमार, चंद राम, राज सिंह, भूपेंद्र कुमार, उत्तम दास, योगराज, दिवान चंद, कल्याण सिंह, कर्म चंद, ज्ञानू राम और चमो सिंह ने बताया कि मार्ग पर डंगा पिछले साल बरसात के समय में गिरा था। मगर अभी तक लोक निर्माण विभाग इस डंगे का निर्माण नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्ग पर रोजाना तीन बसें गुजरती है। मगर डंगा क्षतिग्रस्त होने से यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसके चलते यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। कई बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हालात ऐसे है कि अगर बरसात से पहले मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो गांवों में भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में उचित प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed