फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   278 jackal Singi caught along with remains of extinct species of musk deer

Chamba News: कस्तूरी मृग के अवशेष और 278 सियार सिंगी बरामद, वन विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 16 May 2024 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 May 2024 11:08 AM IST
सार

आस्था के नाम पर वन्य जीवों को मारकर धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन
278 jackal Singi caught along with remains of extinct species of musk deer
कस्तूरी मृग के अवशेष और 278 सियार सिंगी बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

वन विभाग चंबा ने आस्था के नाम पर वन्य जीवों को मारकर धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह से वन विभाग ने बड़ी मात्रा में वन्य प्राणियों के अवशेष भी बरामद किए हैं। इनमें विलुप्त प्रजाति से संबंध रखने वाले कस्तूरी मृग के अलावा सियार, मॉनिटर लिजार्ड, कोबरा सहित अन्य वन्य जीवों के अंग बरामद किए हैं। दो दिन पहले बालू में जिन चार लोगों को वन विभाग ने वन्य जीवों के अवशेषों के साथ पकड़ा था। जब बुधवार को वन विभाग की टीम ने उनके ठिकानों पर दोबारा दबिश दी तो वहां पर मॉनिटर लिजार्ड यानी जंगली छिपकली के 17 हत्था जोड़ी, 278 सियार सिंगी, 118 नाखून, 17 हडिडयां, 50 खाल, पांच कस्तूरी पॉड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

इन सभी अवशेषों को जांच के लिए वन विभाग वन्य प्राणी विभाग की फोरेंसिक लैब देहरादून भेजने की तैयारी कर रहा है। जहां पर इन अंगों की बारीकी से जांच की जाएगी। वन विभाग की टीम ने चुराह के उन जंगलों में जाकर भी सियार के मृत अवशेष बरामद किए हैं। इन्हें इन तस्करों ने जंगलों में जाकर मारा था। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि महाराष्ट्र पुणे का गिरोह चंबा में इस रैकेट को चला रहा था। वन विभाग ने पुणे में उस गिरोह को पकड़ने के लिए भी योजना तैयार कर ली है। फिलहाल, इतने बड़े स्तर पर वन्य जीवों के अवशेषों को पकड़ने के लिए उन्होंने अपनी टीम को बधाई दी है। साथ ही कहा कि इस मामले की तह तक जाकर अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed