{"_id":"5c892ce8bdec22143e2c5541","slug":"21552493800-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन वापसी से दस दिन पूर्व तक बना सकेंगे वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन वापसी से दस दिन पूर्व तक बना सकेंगे वोटर कार्ड
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
चंबा। जिला में लोकसभा चुनाव के नामांकन वापसी के दस दिन पहले तक नव मतदाता और वोटर कार्ड बनवाने से छूटने वाले मतदाता अपने-अपने वोटर कार्ड बनवा सकेंगे। लोस चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करवाने और लोगों के वोटर कार्ड बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। नव मतदाताओं और वोटर कार्ड बनवाने से छूटे लोगों को इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम कार्यालयों और बीएलओ के पास जाकर वोटर कार्ड बनवाने होंगे। चुनाव आयोग ने पहली मर्तबा ही इस प्रकार का निर्णय लिया है।
गौरतलब हो कि 21 जनवरी से लेकर 10 मार्च तक 2868 नए मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। जिले में नव मतदाताओं का आंकड़े अभी और इजाफा होगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में वोटर कार्ड बनवाने से किसी कारणवश छूटे नव मतदाताओं और अन्य लोग लोस चुनावों के लिए नामांकन वापिस लेने के लिए निर्धारित की गई तिथि से दस दिन पूर्व तक वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। बता दें कि जिले के पांचों विस क्षेत्रों में 2000 वार्ड हैं। हर वार्ड से वार्ड सदस्य अपने इलाके के चार या पांच लोगों के नाम जिला प्रशासन को देगा।
इनके नाम वोटर लिस्ट में आने से अपरिहार्य कारणों से छूट गए हैं। इसके साथ ही जिनके वोटर कार्ड भी नहीं बने हैं। ताकि उनके वोटर कार्ड बनाकर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इसको लेकर सभी वार्ड पंचों को भी सूचित किया जा चुका है। ऐसा होने से नए मतदाताओं की संख्या में ओर इजाफा होगा। लोस चुनावों में कोई भी मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे इसको लेकर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि नाम वापसी के ठीक दस दिन पूर्व तक एसडीएम कार्यालयों और 617 बीएलओ वोटर कार्ड बनाएंगे। जो लोग मतदाता सूची से बाहर होंगे, उन्हें भी मतदाता सूची में जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा।