फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भनौता में भेड़ प्रजनन केंद्र पर खर्च होंगे 3.95 करोड़ की धनराशि

भनौता में भेड़ प्रजनन केंद्र पर खर्च होंगे 3.95 करोड़ की धनराशि

Tue, 08 Jan 2019 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
भनौता में भेड़ प्रजनन केंद्र पर खर्च होंगे 3.95 करोड़ की धनराशि
भनौता भेड़ प्रजनन केंद्र पर खर्च
विज्ञापन

होंगे 3.95 करोड़ की धनराशि
नब्बे लाख की धनराशि के रूप में सरकार ने जारी की पहली किस्त
बीएसएनएल की ओर से किया जाएगा भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड चंबा की भनौता पंचायत में 86 बीघा जमीन पर भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह कार्य बीएसएनएल की ओर से करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से करीब नब्बे लाख रुपये की राशि प्रबंधन को सौंप दी है। हाल ही में विभाग ने भवन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। टेंडर होने के बाद कार्य शुरू करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भनौता में तीन करोड़ 95 लाख 86 हजार रुपये की राशि से भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यहां जमीन पहले ही चयनित कर ली है। जमीन चयनित करने के बाद विभाग अब अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है। अब टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भेड़ प्रजनन केंद्र भद्रम में था, लेकिन यहां स्थित भूमि का सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज चंबा के भवन के लिए चयनित किया है। यह भूमि मेडिकल कॉलेज चंबा के नाम भी हो चुकी है। ऐसे में विभाग की ओर से भेड़ प्रजनन केंद्र के लिए भनौता में 86 बीघा जमीन चयनित की गई है, जहां निर्माण कार्य होगा। विभाग की ओर से यहां स्थित भेड़ों को हमीरपुर स्थित ताल फार्म में पिछले साल भेज दिया गया है। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. रवि प्रकाश ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भनौता में 86 बीघा जमीन पर भेड़ प्रजनन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण की अनुमानित राशि करीब तीन करोड़ 95 हजार रुपये है। कहा कि नब्बे लाख रुपये कार्य के लिए आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed