{"_id":"5b2fc5324f1c1bac6e8b9931","slug":"21529857330-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुगति में भालू ने भेड़ पालक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुगति में भालू ने भेड़ पालक को किया लहूलुहान
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
bear shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर के कुगति जंगल में भालू ने एक भेड़ पालक को लहूलुहान कर दिया। उसे घायल अवस्था में भरमौर के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान रत्न चंद पुत्र पंडतू राम निवासी कुगति के रूप में हुई है। जो भेड़- बकरियों को जंगल में चरा रहा था। इसी दौरान भालू जंगल से आया और उसके ऊपर झपट पड़ा। भालू के हमले से उसकी टांग, सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में उसकी जान बच गई।
भालू व्यक्ति को लहूलुहान करने के बाद उसे घायल छोड़कर वहां से चला गया। वहीं उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर लिया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने घायल को घायल को सहायता राशि के रूप में पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन
प्रशासन घायल को देगा हर संभव मदद: पीपी सिंह
एडीएम पृथी पाल सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। घायल के परिजनों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इसके साथ ही वन्य प्राणी विभाग को सहायता राशि देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन