फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 40 सड़कें अवरुद्ध

भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 40 सड़कें अवरुद्ध

Tue, 21 Aug 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 40 सड़कें अवरुद्ध
landslide - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित जिले की चालीस के करीब सड़कें अवरू द्ध हैं। हालांकि, मुख्य मार्ग को आधे घंटे के भीतर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जबकि अन्य मार्गों को भी बहाल करने में लोनिवि जुटा है। इसमें से ज्यादातर यातायात के लिए सुचारू कर दिए गए हैं। मगर सड़कों के बाधित रहने से मंगलवार को जिले के हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। वहीं, बीते दो दिनों से राष्ट्रीय उच्च प्राधिकरण चंबा मंडल समेत लोनिवि मंडल चंबा, तीसा, सलूणी, भरमौर को 2 करोड़ 45 लाख बह गए हैं।

गौरतलब हो कि जिले में सोमवार अल सुबह होने वाली भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट मार्ग ढुढियारा और पंचकूला के पास भूस्खलन और पत्थर गिरने से यातायात के लिए बंद रहा। मुख्य मार्ग के बंद होने से में देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं, सूचना मिलते ही एनएच मंडल चंबा की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। मशीनरी और लेबर ने आधे घंटे के भीतर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया। तो वहीं, दूसरी और भारी बारिश से जिले के 40 के करीब संपर्क मार्ग ल्हासे, पत्थर और मलबा गिरने से यातायात के लिए बंद पड़ गए। दोपहर तक इन मार्गों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया है। जबकि, कुछेक मार्गों को मंगलवार देरशाम तक सुचारु किया गया। केवल मात्र खडवाड़ा-तरेला मार्ग बुधवार तक यातायात के लिए सुचारू हो पाएगा।
विज्ञापन


भूस्खलन से ये मार्ग हुए बाधित
चंबा मंडल के तहत मरेड़ी-सिल्लाघ्राट, चंबा-साहो, चंबा-जम्मुहार, परौथा-कुरैणा मार्ग, कीड़ी-लग्गा, चंबा-सराहण, परेल-कोल्हड़ी, घूम-जंजला मार्ग बाधित हुए थे। इन्हें आधे से एक घंटे के बीच यातायात के लिए बहाल किया गया। लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि तीसा मंडल के तहत आयल-खरपड़ा में भारी बारिश से नाले में बढ़े जलस्तर से 25 मीटर तक सड़क बह गई है। इसके साथ ही सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए विभागीय मशीनरी व लेबर जुटी हुई है। देरशाम तक मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा। इसके अलावा तरेला-मंगली मार्ग जुनांस घार के पास भूस्खलन होने से बंद रहा। इसे सुचारू कर दिया गया है। लोनिवि मंडल सलूणी के तहत छह मार्ग खडवाडा-भडेला, वासा नड्डल, चंबा-सलूणी मार्ग घराट नाला के पास, चंबा-चकलू मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। इनके देरशाम तक यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है। भरमौर मंडल के तहत 20 संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित थे। इसमें भरमौर-बडग्रा, हडसर-भरमौर-कुगति, भरमौर-चौबिया-शेरकाउ, पूलन-सुप्पा, गैहरा-पियूहरा, चंबा-छतराड़ी, कूंर, खड़ामुख-होली, लिल्ह-किलोड़, राख-धनारा और राख-सुनारा मार्ग प्रमुख थे। इसे दोपहर तक यातायात के लिए बहाल कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुवाड़ी में एचआरटीसी की बसों समेत छोट वाहन फंसे
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा-चुवाड़ी-नुरपूर मार्ग कालीघार, होबार के पास ल्हासा गिरने से बंद है। मार्ग अवरुद्ध होने जाने े एचआरटीसी की तीन बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन भी फंस गए। सूचना मिलते ही लोनिवि की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। बहरहाल, मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक मार्ग को यातायात के लिए सुचारू करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed