{"_id":"5afd7d564f1c1bce408b60fc","slug":"201526562134-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी-साहो मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी-साहो मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू
Updated Thu, 17 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। कीड़ी बस अड्डे से लेकर साहो मार्ग 40 लाख रुपये से चकाचक होगा। मार्ग पर तारकोल बिछने से यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलेगी तो वहीं सफर भी अरामदायक होगा। इसके लिए लोनिवि ने टेंडर भी करवा दिए हैं। इसके तहत तारकोल बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने सड़क की खस्ताहालत को लेकर कुछ समय पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोनिवि ने हरकत में आते हुए सड़क की हालत को सुधारने का निर्णय लिया।
ग्रामीण चैन लाल, रवि कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, जीवन कुमार, कमलेश, हीरा लाल, रमेश कुमार और जय सिंह ने बताया कि उपरोक्त मार्ग की हालत को सुधारने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। सड़क की दुर्दशा की वजह से वाहन चालक और राहगीर परेशान थे।
विज्ञापन
ऐसे में सड़क पर तारकोल डालने का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है। उन्होंने तारकोल डालने के लिए लोनिवि का आभार जताया है। इसके साथ ही गुहार लगाई कि तारकोल डालने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में कोई परेशानी न आए। लोनिवि के सहायक अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि साहो-कीड़ी मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
मार्ग की जल्द सुधरेगी दशा ऱ् अधिशासी अभियंता
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि 40 लाख की राशि खर्च कर साहो-कीड़ी मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को चकाचक करवाया जाएगा।