फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पीएमओ के आदेश: चंबा जिला की समस्याएं जल्द निपटाएं

पीएमओ के आदेश: चंबा जिला की समस्याएं जल्द निपटाएं

Fri, 27 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ के आदेश: चंबा जिला की समस्याएं जल्द निपटाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनहित संगठन चंबा की ओर से जिला के पिछडे़पन समेत नए बस अड्डे का असुरक्षित जगह निर्माण की शिकायतों का पीएमओ ने कड़ा संज्ञान लिया है। पीएमओ की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जिलावासियों की मांगों और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जनहित संगठन के संयोजक डॉ. शादीलाल शर्मा, प्रधान किशोर शर्मा और सदस्य विजय शर्मा और सरदार भगत सिंह ने बताया कि अप्रैल में जिला की ज्वलंत समस्याओं और मांगों के निपटारे के अलावा रावी के किनारे असुरक्षित जगह नए बस अड्डे के निर्माण की शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी थी।
विज्ञापन
इस शिकायत पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। पीएमओ की ओर से मुख्य सचिव को पत्र में उल्लेखित मांगों व समस्याओं के निपटारे को लेकर सकारात्मक कार्रवाई कर लोगों को राहत देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संदर्भ में उठाए कदमों की जानकारी पीएमओ को देने की बात भी कही गई है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने साथ ही परेल में रावी पर करोड़ों की लागत से निर्मित पुल के ध्वस्त होने की जांच के लिए हाई पावर कमेटी गठित करने की मांग भी की है। उन्होंने पुल निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed