{"_id":"612916748ebc3e7a18371b7d","slug":"200-poor-families-will-get-houses-in-the-city-chamba-news-sml38182077","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 200 निर्धन परिवारों को मिलेंगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 200 निर्धन परिवारों को मिलेंगे मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में अब निर्धन परिवारों को नगर परिषद खुद मकान का निर्माण कर लाभान्वित करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह सौगात पात्र निर्धन परिवारों को मिलेगी। योजना के तहत करीब दो सौ मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम नवीन तनवर की अगुवाई में नगर परिषद के अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने जगह की तलाश के लिए संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए यह संयुक्त टीम जनसाली वार्ड पहुंची, जहां इन भवनों के निर्माण के लिए संभावना तलाशी गई। हालांकि, संयुक्त टीम शहर के अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए एक लाख 85 हजार रुपये की राशि का प्रावधान है। नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में अब एक साथ ऐसे दो सौ भवनों का निर्माण किया जाएगा। बिल्डर के जरिये ये मकान तैयार किए जाएंगे।
70 प्रतिशत लाभांश निर्धन परिवार को मिलेगा, जबकि तीस प्रतिशत लाभांश बिल्डर को दिया जाएगा। योजना अभी प्रारंभिक दौर में है। जगह का चयन होने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अर्बन हाउस बनाने की योजना है। कहा कि इसके लिए जनसाली वार्ड के समीप जगह की तलाश की गई है।