फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बरिहड़ी गांव में एक माह से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान

बरिहड़ी गांव में एक माह से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बरिहड़ी गांव में एक माह से चल रही पेयजल किल्लत, लोग परेशान
पेयजल स्रोत सूखे, बरिहड़ी में पानी के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन

एक महीने से गांव में चल ही पेयजल किल्लत, विभाग से लगाई पानी दिलवाने की गुहार
आईपीएच विभाग ने कहा, जल्द नई योजना से मिलेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत गुवाड़ी के बरिहड़ी गांव में एक महीने से पेयजल सप्लाई बाधित है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को एक किलोमीटर दूर जुकियानी नाले से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव को पेयजल सप्लाई देने वाला पानी का स्रोत सूख चुका है। इसकी वजह से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से गांव में रहने वाले 21 परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि पेयजल किल्लत से जूझ रहे गांव वासियों को इससे निजात दिलाई जाए। ग्रामीण देवी सिंह, दर्शन कुमार, होशियारा राम, हेमराज, चुनीलाल, लेखराज और सुनील ने बताया कि बरिहड़ी गांव में काफी समय पहले पेयजल लाइन बिछाई गई थी। जहां से पेयजल लाइन को पानी छोड़ा जाता है। उस स्रोत का पानी सूख चुका है। इसकी वजह से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण अपनी प्यास बुझाने के लिए एक किलोमीटर पैदल जाकर नाले से पानी ढो रहे हैं। जबकि आईपीएच विभाग ग्रामीणों की समस्या दूर करने में कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव के लिए अतिरिक्त स्रोत से पेयजल सप्लाई दी जाए। ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े।


नई योजना से ग्रामीणों को दिया जाएगा पानी : भारद्वाज
कनिष्ठ अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला है। गांव के लिए नई योजना के तहत पेयजल सप्लाई दी जाएगी। इसका कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही नई पेयजल लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed