{"_id":"5b2fc52e4f1c1b644d8b8549","slug":"181529857326-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करते घरूरू से गिरकर व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पार करते घरूरू से गिरकर व्यक्ति घायल
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। रावी नदी को पार करते समय घरूरू से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान चमन सिंह पुत्र बजर सिंह निवासी तड़ग्रां के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम को घरूरू में बैठकर रावी नदी को पार कर तड़ग्रां की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह रावी तट पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। इस वजह से चमन काफी देर तक बेहोशी हालत में रावी तट पर पड़ा रहा। जैसे ही गांव के दूसरे लोग वहां पहुंचे, उन्होंने तट पर अचेत अवस्था में उसे देखा। उसे फौरन उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। तडग्रां के ग्रामीण लंबे समय रावी नदी पर पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मगर आज तक उनकी मांग पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस वजह से हर रोज क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। पिछले वर्ष भी घरूरू में आठ छोटे बच्चे रावी के के ऊपर फंस गए थे।
विज्ञापन
इन्हें दमकल टीम ने एक घंटे के रेस्कयू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला था। जबकि गांव का एक व्यक्ति घरूरू से नीचे गिरने से रावी नदी में बह गया था। इसे भी काफी मशक्कत के बाद बचाया गया था। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तड़ग्रां के लिए पैदल पुल का निर्माण किया जाए। इसके अतिरिक्त गांव तक सड़क पहुंचाई जाए।