फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-भरमौर हाईवे पर भूस्खलन, दो घंटे ठप रहा यातायात

चंबा-भरमौर हाईवे पर भूस्खलन, दो घंटे ठप रहा यातायात

Mon, 07 Aug 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा-भरमौर हाईवे पर भूस्खलन, दो घंटे ठप रहा यातायात
डलहौजी/तीसा/साहो/चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर सोमवार को सुबह रजेरा के समीप भूस्खलन होने की वजह से वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बंद हुए मार्ग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी ने साढ़े नौ बजे तक बहाल किया। इस मार्ग पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए निजी बसों ने ट्रांसमिट कर यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया। खासकर राखी बांधने जा रही महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। जानकारी के अनुसार मार्ग के समीप रजेरा से बोगा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में भारी बारिश होने से इस मार्ग से मलबा मुख्य सड़क पर आ गिरा। इसके चलते यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर हुई मूसलाधार बारिश के चलते जहां चंबा भरमौर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे के लिए ठप रही तो वहीं दूसरी ओर बनीखेत-चंबा मार्ग पर करीब 35 लाख का नुकसान आंका गया है। बारिश के चलते हालांकि यातायात व्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई लेकिन मुख्य मार्ग को काफी नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि चंबा-भरमौर हाईवे सुबह दो घंटे तक बाधित रहा। उन्होंने कहा कि रजेरा के समीप भूस्खलन हुुआ था। इसके अलावा चंबा-बनीखेत मार्ग पर भी सड़कों को 35 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रौथा में 65 फीसदी मक्की की फसल तबाह
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत प्रौथा में मक्की की फसल को मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। करीब 65 फीसदी मक्की की फसल तबाह हो गई है। इसके चलते किसान परेशान हैं। किसानों किशन चंद, राजू कुमार, देस राज, पूर्ण चंद, कर्म सिंह, उमेश कुमार, दतो राम आदि ने बताया कि रविवार और सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मक्की की फसल को काफी नुकसान हुुआ है। उन्होंने कृषि विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे बाद खुला चंबा-तीसा मार्ग
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग सोमवार को दोपहर बाद करीब आठ घंटे बाद बहाल हुआ। मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने के चलते यातायात व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई। लोक निर्माण विभाग ने बारिश के दौरान काफी मशक्कत से मार्ग को तीन बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से ट्रांसमिट कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। मार्ग बंद होने से भंजराड़ू की ओर बसें नहीं जा पाईं। साथ ही जिला मुख्यालय की ओर भी लोग नहीं जा पाए। दोपहर बाद ही यहां यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। मार्ग मधुवाड़, पंघोला और कंदला के समीप भूस्खलन की वजह से बाधित रहा। इसके अलावा भंजराड़ू-झज्जाकोठी मार्ग जुकियाणी के समीप, बैरागढ़-पांगी मार्ग शुक्राली नाले और चांजू-चरड़ा मार्ग कठवाड़ घार के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। इन मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया चंबा-तीसा मार्ग को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य लिंक मार्गों को भी खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकांश मार्ग खोल दिए गए हैं।

बारिश से मकान और घराट को नुकसान
चंबा। बारिश की वजह से खुंदेल पंचायत में मकान और घराट को नुकसान हुआ है। इसको लेकर तिलक राज और गौधम सिंह एसडीएम चंबा राहुल चौहान से मिले। इस दौरान प्रभावितों ने बताया कि बीते दिनों बारिश के चलते उनके मकान और घराट को नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने प्रशासन से उचित मुआवजे का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed