{"_id":"5bc1ffabbdec2269b3458a39","slug":"171539440555-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरोड़-आयल मार्ग पर सरकारी बस सेवा बीस दिनों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरोड़-आयल मार्ग पर सरकारी बस सेवा बीस दिनों से बंद
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। नकरोड़-आयल मार्ग पर सरकारी बस सेवा 20 दिनों से बाधित है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चीह, बणंतर और आयल में रहने वाली हजारों की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस चालक ने सड़क की हालत ठीक न होने का हवाला देकर बस को नहीं चलाने की सिफारिश की है। इसको लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने उपरोक्त रूट पर जाने वाली निगम की बस को बंद कर दिया है।
ग्रामीण सुरेंद्र, भाग सिंह, हरी कुमार, सुुनील कुमार, चैन लाल, देवी प्रसाद, केवल कृष्ण, हेमराज, अमरनाथ और हंसराज ने बताया कि नकरोड़-आयल रूट पर बस सेवा बंद होने से लोगों को 25 किमी की दूरी निजी वाहनों और टैक्सियों के जरिये तय करनी पड़ रही है। बस बंद होने का फायदा उठाकर टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जो लोगों को मजबूरन देना पड़ रहा है। लोगों के पास अन्य कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क की हालत ठीक नहीं है कि लोनिवि को इसे सुधारना चाहिए। ताकि मार्ग पर बस सेवा बंद न हो। बस सेवा बंद होने से 12000 की आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त मार्ग पर बस सेवा बहाल करवाई जाए। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है। बस भेजना खतरे से खाली नहीं है। इसको देखते हुए बस सेवा को बंद कर दिया गया है। मार्ग की हालत सुधरने पर दोबारा बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन